नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। राजेंद्र नगर स्थित आर्य समाज समर्पण शोध संस्थान में मास्टर रणसिंह सिंह के स्मृति दिवस और चौधरी सत्यबीर आर्य के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन ओमपाल शास्त्री ने किया। यज्ञ के दौरान व्यवहारभानु ग्रंथ का आत्म-चिंतन किया गया, जिसमें विद्यार्थी व शिक्षकों के लक्षण विषय पर चर्चा हुई। इस मौके पर सत्यवीर चौधरी, सुमन, विद्यावती, देवेंद्र, विनोद गुप्ता, निर्मला आर्य समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...