गिरडीह, फरवरी 8 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के रसनजोरी पंचायत पिपरासिंघा गांव स्थित झिझरी पहाड़ी बाबा धाम मंदिर परिसर में शनिवार शाम ग्रामीणों की एक बैठक ठाकुर मंडल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आगामी अप्रैल महीना में मंदिर परिसर में श्री-श्री 1008 रुद्र महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यज्ञ की तैयारियों, व्यवस्था और ग्रामीणों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यज्ञ की तैयारियों के तहत यज्ञाचार्य का चयन, कथावाचक का चयन, कोष संग्रह, यज्ञ के लिए बैनर पोस्टर, पर्चा, रसीद आदि छपवाने, मुख्य यजमान के चयन, यज्ञ मंडप निर्माण और कार्यालय निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यज्ञाचार्य को बनारस से बुलाया जाएगा जबकि कथावाचक को अयोध्या से बुलाया जाएगा, जबकि ...