बदायूं, मई 19 -- अखिल भारतीय सर्व धर्म महिला कुटुंब व ममता सेवी संस्था द्वारा पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में यज्ञ किया। डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि पहलगाम की घटना को नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय सेना ने पहलगाम की घटना का ऑपरेशन सिंदूर के तहत बदला ले लिया। हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। यजमान डॉ. ममता नौगरैया, प्रतिभा गुप्ता, महेषा सिंह, रेखा, सीमा, मधुरिमा, शुभ्रा, उमा सिंह गौर, दीप्ति, अर्चना, प्रमिला गुप्ता, अमिता आलोक, दीपिका, प्रमोद कुमार शर्मा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...