बदायूं, नवम्बर 24 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। सत्संग की शुरुआत विद्वान आचार्यों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण और यज्ञ के साथ की गई। आचार्य संजीव रूप ने कहा परिवार और समाज की समृद्धि मधुर व्यवहार, सम्मान और प्रेम पर आधारित होती है। जब परिवारों में मिठास होती है, तब जीवन सुंदर बनता है और देश महान बन जाता है। आचार्या तृप्ति आर्य ने कहा कि जीवन अनमोल है, इसे प्रसन्नता से व्यतीत करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...