बागपत, जनवरी 30 -- जिवाना गुलियांन के सिद्धगुरू आध्यात्मिक पीठ नीलकंठ आश्रम में महागुरुदेव अवतरण महोत्सव प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे पंच दिवसीय सामवेद परायण महायज्ञ के दूसरे दिन आश्रम के पीठाधीश सिद्धगुरु महाराज ने कहा कि यज्ञ करने से मानसिक शांति के साथ साथ शारीरिक अक्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सद्गुरु के सानिध्य में रहकर परमात्मा की सच्चे मन से भक्ति स्तुति करें। परमात्मा की स्तुति करने वाले मनुष्य के जीवन मे हमेशा सुख शांति रहती है। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अमित शास्त्री ने भी श्रद्धालुओं को वेदोपदेश दिए। उदगाता अंकित शास्त्री ने सस्वर वेदमंत्रों का उच्चारण कर ईश भक्ति से ओतप्रोत समधुर भजन प्रस्तुत किये। किसानों की अनदेखी कर रही सरकार: राकेश टिकैत बिनौली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा...