गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सूर्यकुंड धाम की वैदिक यज्ञशाला को हटाने के खिलाफ श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शुक्रवार को एकजुट हुए। नगर निगम प्रवर्तन दल के पहुंचने पर श्रद्धालुओं के कड़े विरोध के चलते टीम को लौटना पड़ा। बताया गया कि कुछ लोगों ने यज्ञशाला को 'सामान्य झोपड़ी बताकर हटाने की मांग की थी। श्रद्धालुओं ने अपर आयुक्त न्यायिक हरिओम शर्मा से मिलकर कार्रवाई रोकने और साजिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अपर आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए। नागरिक मंच संयोजक आलोक सिंह ने कहा कि श्रद्धालु किसी भी स्थिति में यज्ञशाला का अस्तित्व खत्म नहीं होने देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.