बिजनौर, जनवरी 12 -- जिले में पुलिसिंग का चेहरा अब तेजी से बदलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लागू किए जा रहे यक्ष ऐप ने न सिर्फ पुलिस की कार्यशैली को डिजिटल किया जा रहा है, बल्कि अपराधियों पर नजर रखने और फील्ड कार्रवाई को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई जाएगी। बिजनौर पुलिस इस ऐप के जरिए अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को एआई आधारित एप्लीकेशन यक्ष ऐप के फील्ड स्तर पर प्रभारी क्रियान्वयन के बारे में बताया गया है। यक्ष ऐप के माध्यम से अब अपराधियों का डिजिटल डाटा प्रोफाइल तैयार किया जा रहा है। इसमें हिस्ट्रीशीटर, वांछित अपराधी और सक्रिय बदमाशों की पूरी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.