चाईबासा, जनवरी 30 -- चाईबासा। रोटरी क्लब क्लब चाईबासा द्वारा गुरुवार को राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत यक्ष्मा केंद्र सदर अस्पताल में 10 यक्षमा मरीजों के बीच पोषाहार वितरण किया गया। इस संदर्भ में अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि टीबी हारेगा देश जीतेगा के संकल्प को पूरा करने और टीबी को जड़ मूलसे खत्म करने के लिए हम सब भी प्रयासरत हैं। इसके लिए जागरुकता औऱ सामुदायिक संकल्प के साथ धरातल स्तर पर कार्यरत है। सभी की एकजुटता से यह उद्देश्य सफल होगा l सचिव हीना ठक्कर ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि टीबी रोग से बिल्कुल घबराना नहीं है, समय पर दवाइयां, पोषित आहार एवं व्यायाम से इस बीमारी की पूर्ण रोकथाम की जा सकती है l इस मौके पर रोटरीयन सुनित खीरवाल, दीपक प्रसाद, रितेश मुंदड़ा, शीतल मुंदड़ा नीलेश कुमार आदि उपस्थित ...