धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद। जीव दया फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को यक्ष्मा पीड़ित 50 मरीजों को 22 दिन की दवाइयों का वितरण किया गया। इन दवाओं की कुल लागत लगभग सवा लाख रुपए बताई गई है। फाउंडेशन द्वारा लाभान्वित सभी मरीज मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस (एमडीआर) यक्ष्मा से पीड़ित हैं, जिनका उपचार लंबे समय से चल रहा है। दवा वितरण डॉट्स प्लस सुपरवाइजर कौशलेंद्र कुमार सिंह के माध्यम से कराया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार, जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जावेद अंसारी, एएनएम मेरी तथा यक्ष्मा परिदर्शक संजय कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। फाउंडेशन द्वारा यक्ष्मा उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.