दरभंगा, अप्रैल 3 -- बिरौल, एक संवाददाता। सीएसी की ओर से रजवा गांव में मंगलवार को यक्ष्मा जांच शिविर में हुई लापरवाही को लेकर विधायक स्वर्णा सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर शिविर में प्रतिनियुक्त लापरवाह चिकित्सक एवं अन्य कर्मियों के विरुद्ध करवाई करने की मांग की है। दिए गए पत्र में उन्होंने बताया है कि शिविर से संबंधित पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। इतना ही नहीं मेरे आवास समीप रहने के बावजूद भी प्रतिनियुक्ति चिकित्सक एवं अन्य कर्मी शिविर में नहीं पहुंचे। इस तरह के लापरवाही के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे निजी सहायक जब सिविल सर्जन से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने भी फोन रिसीव नहीं किया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.