सीतामढ़ी, दिसम्बर 17 -- शिवहर। कृषि विभाग के तत्वावधान में संयुक्त कृषि भवन परिसर में मंगलवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यंत्रीकरण सह उपादान मेला शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ डीडीसी बृजेश कुमार ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि कृषि यांत्रिकीकरण आज की खेती की एक आवश्यकता है, यंत्रीकरण से किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी और खेती में लागत कम होगी। सरकार कृषि के विकास के लिए हरस्तर पर प्रयासरत है। जिला कृषि अधिकारी प्रीति कुमारी ने कहा कि कृषि यांत्रिकीकरण को तेजी से बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। श्रमिकों की कमी, बढ़ती उत्पादन लागत और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच, कृषि यांत्रिकीकरण न केवल उत्पादकता बढ़ाने बल्कि किसानों की मेहनत को कम करने और उनकी आय दोगुनी करने का महत्वपूर्ण साधन है। यह आयोजन किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा आधुनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.