मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- साहेबगंज। ठाकुर यदुनंदन सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में यंग स्टार क्रिकेट क्लब धारोपाली ने निराले इलेवन सीतामढ़ी को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। निराले इलेवन सीतामढ़ी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवरों में 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में यंग स्टार क्रिकेट क्लब धारोपाली ने 17 ओवर में 6 विकेट खोकर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज कृष्ण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...