मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में चल रहे रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में गुरुवार को यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब ने किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को 1-0 से हरा दिया। गोल मोहम्मद याकूब ने दागा। मैच में निर्णायक की भूमिका असगर हुसैन, इरशाद मलिक, अमोद कुमार व मो. सईद ने निभाई। संयोजक मो. सलाउद्दीन ने बताया कि शुक्रवार को ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम और आईजी स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले मैच की शुरुआत जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...