नई दिल्ली, जनवरी 9 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार से खेला जाएगा। इस बार न्यूजीलैंड की टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों में मौजूद हैं, जोकि विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैन भी हैं। न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज विल यंग ने कहा है कि दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को फॉर्म में देखकर कोई हैरानी नहीं हुई है। उन्होंने ये भी बताया कि न्यूजीलैंड के कैंप में इन खिलाड़ियों के कई प्रशंसक मौजूद हैं। न्यूजीलैंड की टीम तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारत के दौरे पर है। विल यंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी से हम हैरान नहीं हैं। वे अभी भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे काफी समय से वर्ल्ड क्रिकेट पर राज कर रहे हैं। वे ऐसे खिलाड़ी है, जिन्हें मैं भी देखता हूं।...