हाथरस, फरवरी 13 -- मन्दिर से पीतल के घंटे हुए चोरी। -(A) मन्दिर से पीतल के घंटे हुए चोरी। सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव रहपुरा स्थित चामुड़ा माता के मन्दिर से बृहस्पतिवार रात को चोर मन्दिर में लटके पीतल के चार घंटे सरिया काट कर चुरा ले गए । शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु मन्दिर पर पूजा आदि करने गए तब उनको पता चला की मन्दिर में टंगे पीतल के घंटे चुरा ले गए हैं । ग्राम प्रधान पुष्पेन्द्र कुमार उपाध्याय ने कोतवाली में मन्दिर में हुई घंटों की चोरी की लिखित शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी को कहना है कि मन्दिर में हुई चोरी की अतिशीघ्र खुलासा किया जाएगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...