छपरा, फरवरी 20 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पियरपुरवा चंवर क्षेत्र में शुक्रवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही मौके पर मौजूद करीब दो हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को जमीन पर बहाकर नष्ट कर दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 20 लीटर तैयार देशी शराब भी बरामद की। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में संलिप्त शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र क...