छपरा, अप्रैल 15 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। आम्बेडकर समग्र विकास अभियान के अंतर्गत मढ़ौरा के सभी दलित टोले मोहल्ले में विकास शिविर लगाने की तैयारियों की मंगलवार को बीडीओ ने समीक्षा की। प्रखंड सभागार में की गई इस समीक्षा बैठक के दौरान बीडीओ ने मढ़ौरा की सभी 21 पंचायतों के विभिन्न दलित टोले मोहल्ले में लगाए जाने वाले विकास शिविर की बारीकी से समीक्षा की और इसके लिए प्रतिनियुक्त किए गए नोडल पदाधिकारी, टोला सेवक, विकास मित्र सहित अन्य कर्मचारियों के दायित्वों को विस्तार से समझाया। इस विकास शिविर में जरूरतमंद लाभुकों का जन्म मृत्यु प्रदान पत्र, पेंशन, जन वितरण से संबंधित समस्याएं, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, पीएम आवास, विकलांगता प्रमाण पत्र सहित सरकार की अन्य सभी विकास योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर सही लाभुक को उसका लाभ पहुंचने की बात कही गई। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.