छपरा, दिसम्बर 12 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा के पटेढ़ी दक्षिणी रेलवे रेलवे क्रॉसिंग संख्याझ्र23 के पास शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक राहगीर से मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटने की कोशिश की। लूट में असफल होने पर अपराधियों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं। पीड़ित अनुसार दो गोलियां तो सीधे उन्हें नहीं लगीं, लेकिन एक गोली के झटके से पीड़ित के पेट को छूते निकल गयी । इस दौरान थोड़ा जख्म हुआ। इस राहगीर की चीख-पुकार और लोगों के जुटने पर अपराधी चंवर की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ नरेश पासवान और थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा भी बरामद किया है, जो अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग की पुष्टि करता है। पीड़ित गौरा निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वे अ...