छपरा, मई 3 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हसनपुरा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में मढ़ौरा पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम पक्ष से हसनपुरा निवासी सुदर्शन महतो की पत्नी लालसा देवी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वे घर के बाहर साफ सफाई कर रही थीं। इस बीच साहेब महतो ,लखपाति देवी ,सुरज महतो ,कुंदन महतो समेत अन्य पांच लोग हाथ में लाठी, डंडा लेकर गाली गलौज करते हुए वहां आये और उनके साथ मारपीट करने लगे। वे बुरी तरह घायल हो गयी। इस दौरान बीच बचाव करने आये उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। दूसरे पक्ष से लखपति देवी ने प्राथमिकी में कहा है कि वे खेत में पानी पटा रही थी । तभी उन्ही के गांव के सुर्दशन महतो ,लालसा देवी ,अंशु कुमार व शुभनाथ महतो समेत कुल 9 लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.