छपरा, नवम्बर 4 -- मढ़ौरा/ तरैया, एक संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को जिलाधिकारी अमन समीर व वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मढ़ौरा के मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त की। इस दौरान डीएम और एसएसपी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान के लिए प्रेरित किया। डीएम अमन समीर ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। वहीं एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, गश्ती दलों की तैनाती, और रात्रि पेट्रोलिंग को और अधिक सघन किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.