छपरा, जनवरी 16 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। सारण की ऐतिहासिक धरती मढ़ौरा के शिल्हौरी में पहली बार बागेश्वर धाम की अगुवाई में संत समागम व धर्म महासम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर यहां लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। शिल्हौरी धाम मढ़ौरा के मंदिर परिसर में सनातनियों की हुई एक बड़ी बैठक शुक्रवार को मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सर्वेश्वर उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई जिसमें उक्त सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिये गए। इस बैठक में धर्म प्रचारक अरुण पुरोहित ने बागेश्वर धाम पीठ के पीठाधीश्वर धीरेंद्र ब्रह्मचारी की अगुवाई में विराट हिंदू सम्मेलन, संत समागम व धर्म महासभा के आयोजन का प्रस्ताव रखा जो सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण यज्ञ कराने का भी निर्णय लिया गया। इसके आयोजन अध्यक्ष स्थानीय विधायक ...