छपरा, फरवरी 4 -- स्थानीय मुखिया नीरू देवी ने किया शिलान्यास फोटो-7 मढ़ौरा के सलिमापुर में बुधवार को अंबेडकर प्रतिमा का शिलान्यास करती मुखिया नीरू देवी व अन्य मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा प्रखंड के सलिमापुर स्थित रविदास टोले में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसको लेकर बुधवार को स्थानीय मुखिया नीरू देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन व शिलान्यास किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर मुखिया नीरू देवी व पूर्व मुखिया मुन्ना ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा का निर्माण वे अपने निजी फंड से कराएंगे। इसके लिए किसी भी प्रकार की सरकारी राशि का उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉ अंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रतीक हैं और उनकी प्रतिमा से न...