छपरा, फरवरी 21 -- मढ़ौरा के दर्जनों स्कूलों को सरकार से मिले वाद्य यंत्र मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा प्रखंड के विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ-साथ संगीत की मधुर सरगम भी सुनाई देगी। तबले की धमाल, नाल व मृदंग की थाप, छाल की झंकार और हारमोनियम की मधुर तान से स्कूल परिसर जीवंत हो उठेंगे। शिक्षा विभाग की पहल पर प्रखंड के सभी 23 उच्च विद्यालय, 73 मध्य विद्यालय और 92 प्राथमिक विद्यालयों को वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में 21 फरवरी 2026 को गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, बरदहिया से मढ़ौरा के 23 उच्च विद्यालय और 56 मध्य विद्यालयों के बीच वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया। शेष विद्यालयों को सोमवार को ये सामग्री प्रदान की जाएगी। वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राएं ही नहीं, शिक्षक भ...