छपरा, फरवरी 24 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय बीडीओ सुधीर कुमार ने सोमवार को मढ़ौरा के नौतन पंचायत स्थित वार्ड नंबर 3 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किये जा रहे सर्वे कार्य की जांच की। बीडीओ ने लाभुकों से सीधे संवाद किया और उन्हें उक्त योजना की जानकारी देते हुए जागरूक भी किया। इस दौरान बीडीओ ने वहां मौजूद ग्रामीणों को बताया कि यह योजना पूरी तरह से सरकारी है और इसमें किसी को भी सर्वे के नाम पर एक रुपए का भी रिश्वत नहीं दिया जाना है। उन्होंने कहा कि अगर कोई सर्वे से जुड़ा कर्मी सर्वे के लिए रिश्वत की मांग करें तो उसकी सूचना अविलंब प्रखंड विकास पदाधिकारी को दे ताकि समय रहते उसके ऊपर जरूरी कार्रवाई की जा सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सर्वे कार्य में लगे सभी कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की काफी महत्वपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.