छपरा, अप्रैल 8 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के गौरा थाना अंतर्गत तेंनुआ गांव में रंगदारी मांगने को लेकर हुई गोलीबारी में तेंनुआ निवासी युवक अनिल सिंह गोली लगने के कारण जख्मी हो गए। जख्मी अनिल सिंह ने रेफ़रल अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद गौरा थाना के तेंनुआ निवासी उनके किराना दुकान पर कुछ सामान लेने पहुंचे और इस दौरान 500 रुपया बतौर रंगदारी मांगने लगे। रंगदारी देने से इंकार करने पर अनिल पर गोली चला दी जो उसके पैर में लगी। ग्रामीणों ने हमलावर को खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर जिससे वे भी जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची गौरा और मढ़ौरा पुलिस ने हमलावर का पिस्टल, कारतूस और बाइक जब्त कर लिया है। जख्मी अनिल सिंह को पुलिस अभिरक्षा में वेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। फिलहाल उक्त दोनों जख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.