श्रीनगर, दिसम्बर 16 -- विकासखंड कीर्तिनगर के मढ़ी चौरास में स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर ग्रामीणों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को भेजे ज्ञापन में जिला पंचायत मढ़ी चौरास वार्ड-33 निर्मला देवी भंडारी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा चौरास क्षेत्र में उपभोक्ताओं की सहमति बिना इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय जनता में काफी आक्रोश है। कहा कि निकटतम क्षेत्र श्रीनगर, पौड़ी के जिन घरों में इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाये गये हैं, उनके दस गुना ज्यादा बिजली का बिल आने लगा है, जिससे लोगों में खासा रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत जिन-जिन घरों में पुराने मीटरों की जगह इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाये गये हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटवाया जाए। भंडारी ने इलेक्ट्रॉनिक मीटरों की रोक के लिए विद्यु...