चंदौली, दिसम्बर 9 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव में मढ़ाई के लिए खलिहान में रखे करीब 450 बोझ धान की फसल अज्ञात कारणों से आग लगने से जलकर राख हो गई। जिससे ढाई बीघे का धान की कटी फसल नुकसान हो गई। धान में आग लगा देख किसान ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ओरवा गांव के रामबली यादव पुत्र मुनीब यादव गांव के ही एक व्यक्ति का ढाई बीघा खेत बटाई पर लिए थे। फसल काफी अच्छी थी। कटाई कराकर खलिहान में मढ़ाई के लिए रखा था। किसान ने बताया कि कर्ज लेकर खेती किया था। इसी पर परिवार का जीवकोपार्जन था। किसान ने जांच कर तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...