आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़। अतरौलिया थाना की पुलिस ने गुरुवार को भगवानपुर मड़ोही गांव के निजी विद्यालय में चौपाल लगा कर गांव के लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ दूबे और महिला प्रकोष्ठ प्रभारी गुरु ज्ञान चंद्र पटेल ने लोगों को जागरूक किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिवावकों को महिला अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साइबर क्राइम के संबंध में आरक्षी सतेंद्र यादव साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों पर जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...