आजमगढ़, दिसम्बर 26 -- दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में एक व्यक्ति की मड़ई में गुरुवार की रात को आग लग गई। आग लगने से मड़ई में बंधे दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि भूसा, अनाज आदि सामान जलकर राख हो गए। दीदारगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी रामबदन पुत्र चैतू अपनी मड़ई में एक तरफ भैंस बांधते थे। दूसरी तरफ उन्होंने भूसा, गेहूं, चावल, सरसों आदि रखा था। गुरुवार की रात लगभग 11 बजे उनकी मड़ई में आग लग गई। देखते ही देखते मड़ई धू-धू कर जलने लगी। परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए। ग्रामीण अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच जलती हुई मड़ई मवेशियों के ऊपर गिर गई। दो मवेशियों की आग से झुलस कर मौत हो गई। वहीं, मड़ई में रखा भूसा, अनाज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.