आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेंहनगर थाना क्षेत्र के मालपार गांव में मंगलवार की रात मड़ई में आग लगने से दिव्यांग युवक की जल कर मौत हो गई। आग के विकराल रूप लेने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मेंहनगर थाना क्षेत्र के मालपार गांव निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र राजभर पैर से दिव्यांग थे। मंगलवार की रात में घर के सामने मड़ई में अलाव जलाए थे। आग तापते समय मड़ई में आग पकड़ लिया। आग की लपटो से जितेंद्र राजभर घिर गए। आग की उंची लपटे उठने लगी, इसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। गांव के लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे, जलती हुई मड़ई जितेंद्र के उपर गिर जाने से वह मड़ई में दब गए। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। जितेंद्र को जलती मड़ई के नीचे से बाहर निकाला। आग स...