गंगापार, जनवरी 27 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव के क्रीड़ा स्थल पर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्व.मृत्युंजय प्रताप सिंह स्मारक ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला म्योहाल स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज और अमन फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया। जिसमें म्योहाल स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज ने अमन फ्रेंड्स क्लब की टीम को 25 - 21 व 25 - 23 अंकों से हराकर स्व.मृत्युंजय प्रताप सिंह स्मारक ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियन ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के दौरान अल्ताफ अली, उपेंद्र बहादुर सिंह, मुकेश शुक्ला, असफाक अहमद, संतोष कुमार व रवि वर्मा ने निर्णायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.