कौशाम्बी, फरवरी 23 -- कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। सुबह होते ही बंदरों का समूह पूरे गांव में भ्रमण करने लगता है। इस दौरान लोगों के घरों की छतों व दरवाजे पर कोई भी सामान पड़ा दिखा तो उसे लेकर भाग जाते हैं। भगाने वालों को बंदर दौड़ा लेते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। म्योहर गांव में लगभग छह माह से आधा दर्जन के लगभग बंदर रह रहे हैं। यह बंदर गांव के अंदर स्थित पीपल व नीम के पेड़ों पर अपना बसेरा बनाए हुए हैं। सुबह होते ही उनका समूह गांव में निकल पड़ता है। इस दौरान एक छत से दूसरी छत पर जमकर उछलकूद करते हैं। कुछ लोगों की छतों पर सुखाने के लिए रखी दाल, गेहूं, सरसों आदि अनाज को तो खाने के साथ-साथ बिखेर देते हैं वहीं सूखने के लिए छतों पर फैलाए गए कपड़ों को लेकर भाग जाते हैं। बंदरों ने गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.