उन्नाव, दिसम्बर 20 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के बनपुरा गांव के रहने वाले जयकरन पुत्र सुंदर सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार रात गांव के ही निवासी धनवीर पुत्र राजाराम सिंह व कांति पत्नी चंद्रशेखर घर के सामने गालियां दे रहे थे। मना करने पर मुझे लाठी से मारने पीटने लगे। जब पत्नी रामदेवी व बेटी मधू बचाने लगी तो उन्हें भी मारापीटा। शोर मचाने पर गांव वालों के आने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट कर चोटिल कर दिया है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...