रामपुर, मार्च 9 -- किसान मेला राठौड़ा में जय श्री राम रामायण प्रसंग में प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन म्यूजिकल प्ले के साथ किया गया। इस दौरान बॉलवुड से आए कलाकारों ने भगवान राम के चौदह वर्ष वनवास,मां सीता माता से विवाह व रावण के द्वारा भोलेनाथ की तपस्या और रावण वध को फिल्मी अंदाज में दर्शाया गया। शनिवार को महाशिवरात्रि से चल रहे किसान मेला रठोंडा में म्यूजिकल प्ले जय श्री रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें टीवी सीरियल कलाकारों ने भगवान श्री राम की कथा का सुंदर वर्णन करते हुए अद्भुत प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रावण द्वारा भगवान भोलेनाथ की भक्ती का दृश्य दर्शाया गया। जिससे प्रसन होकर भोलेनाथ से रावण ने विश्व में सर्वश...