सहारनपुर, नवम्बर 18 -- दलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी क्षमताओं का परिचय दिया। प्रधानाचार्या नीरा शर्मा के शुभारम्भ उपरांत हुई खेल प्रतियोगिताओं में फ्रॉग जंप में अतिका, मायरा, बैलेंस रेस में प्रियांशी व सारा और अफीफा व निशा, लेमनस्पून रेस में नबिया व नाजिया, थ्री लेग रेस में सायमा, इल्मा और उमैरा व ईशा, सैक रेस में लक्ष्मी एवं हुमैरा म्यूजिकल चेयर में वजिहा एवं सना, रोप जंप में वरीसा एवं हुमैरा क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओें को अध्यक्ष राकेश सिंघल तथा उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने गोल्ड तथा सिल्वर मेडल से पुरस्कृत किया। पल्लवी, नीरज, दीपमाला, बिंदू, नमिता, किरण, सुनीता, फारिया, शिवांशी, श्वेता, नंदिनी, महक का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...