सोनभद्र, फरवरी 10 -- अनपरा,संवाददाता। सैकड़ो खाताधारकों का करोड़ों रुपया लेकर रफुचक्कर हुए सिटी म्यूचल बेनीफिट इंडियन लिमिटेड के निदेशकों पर अदालत की सख्ती रंग दिखाने लगी है। न्यायालय के आदेश पर इस वित्तीय कम्पनी के खिलाफ अनपरा थाने में बीते 14 सितम्बर 2025 को विभिन्न धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मामला पुलिस ने दर्ज किया था। अब इसी कम्पनी की थाना अनपरा जनपद सोनभद्र से संबंधित अभियुक्ता श्याम कुमारी पत्नी भागीरथी मौर्य निवासी मुँहकोचवा राजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर व अभियुक्त कृष्ण प्रकाश पुत्र भोलानाथ निवासी कतरन डीहवा राजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर के विरुद्ध न्यायालय से प्राप्त घर पर नियमानुसार धारा 84 बीएनएसएस की कार्रवाई की गई व मुनादी कराई गई।इस दौरान उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मय हमराह आरक्षी पवन कुमार थाना ...