जौनपुर, दिसम्बर 18 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर युवक को थाईलैंड और फिर म्यांमार ले जाकर साइबर ठगी कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के आदेश पर केराकत कोतवाली पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत नाउपुर गांव निवासी आकाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। इसी दौरान उसका संपर्क वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी रजत सिंह से हुआ। रजत सिंह ने विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए थाईलैंड में काम दिलाने का दावा किया और इसके एवज में उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए। आकाश सिंह के अनुसार, 11 जनवरी 2025 को...