नई दिल्ली, जनवरी 13 -- बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर जारी अस्थिरता ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। रखाइन राज्य में म्यांमार की सेना, आराकान आर्मी और रोहिंग्या सशस्त्र समूहों के बीच चल रहे संघर्ष के असर से सीमा पार गोलीबारी और लैंडमाइन विस्फोट बढ़ गए हैं। हाल ही में टेकनाफ के व्हाईकोंग यूनियन के पास हुई गोलीबारी में एक 12 वर्षीय बांग्लादेशी लड़की को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद बांग्लादेश सरकार ने सख्त कदम उठाया। विदेश मंत्रालय ने म्यांमार के राजदूत को समन कर इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज की और भविष्य में ऐसी हरकतों को रोकने की जिम्मेदारी ली जाने की मांग की। म्यांमार पक्ष ने आश्वासन दिया है कि ऐसी घटनाओं को रोका जाएगा।सीमा पर गोलीबारी से टेंशन में बांग्लादेश दरअसल, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को म्यांमार के राजदूत यू क्याव सो मो को...