अयोध्या, सितम्बर 29 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परुआ में 27 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र प्रेम प्रकाश पर धारदार हथियार से मौसेरे भाई ने जानलेवा हमला कर लहू लुहान कर दिया। घटना के वक्त धर्मेंद्र डेयरी से दूध देकर घर लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को ग्रामीणों की मदद से पहले बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया और बाद में लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र की हालत धीरे-धीरे स्थिर हो रही है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच की। परिवार की तहरीर पर पूछताछ के बाद पुलिस ने लगभग आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.