संभल, फरवरी 15 -- असमोली थाना क्षेत्र में एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पहले से शादीशुदा और छह बच्चों के पिता को अपनी मौसेरी सास से प्रेम हो गया। यह महिला बदायूं जिले की रहने वाली है और कई बच्चों की मां है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग इस कदर गहरा गया कि महिला अपने परिवार को छोड़कर अपने दामाद के पास आ गई। थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण का मौसेरी सास से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह जनपद बदायूं के गांव की रहने वाली मौसेरी सास के पास आता जाता था। धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। शुक्रवार को महिला जनपद बदायूं से असमोली आ गई और शादी की जिद करने लगी। परिजनों ने काफी देर समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। उसके बाद मामला असमोली थाने तक जा पहुंचा। जहां दोनों के परिजन भी पहुंच गए। दोनों अपनी श...