शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- जलालाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा अकाखेड़ा गांव के पास बुधवाना रोड पर नहर की पुलिया पर हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पुलिया के नीचे जा गिरा। पूरी रात शव वहीं पड़ा रहा। रविवार सुबह राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार थाथरमई गांव निवासी रामकुमार, उम्र करीब 40 वर्ष, शनिवार को गांव बिलाहा में अपने मौसा की बेटी के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात करीब 11 बजे उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके खेत में छुट्टा गोवंश घुस आए हैं और फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह बाइक से अपने गांव लौटने के लिए निकला। इसी दौरान अकाखेड़ा गांव के पास नहर की पुलिया पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.