प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- वैशपुर। मानधाता थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी प्रदीप सिंह शनिवार रात अपनी मौसी के घर से लौट रहा था। मानधाता नगर पंचायत कार्यालय के सामने बाइक सवार तीन लोगों ने धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद उसे पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता ले गए। पीड़ित ने रविवार को मानधाता थाने में तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...