आजमगढ़, फरवरी 14 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जीवली बाजार के पास शनिवार की सुबह सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह टेंट हाउस में काम करता था। मौसी के घर जाने के लिए निकला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायमीर थाना क्षेत्र के सेनुरी गांव निवासी 25 वर्षीय नीतीश यादव ठेकमा में एक टेंट हाउस में काम करता था। नीतीश शुक्रवार को ठेकमा से अपनी मौसी मीना देवी पत्नी स्व. उदयराज के घर जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुरेथू गांव के लिए निकला था। टेंट मालिक ने उसे बस में बैठाया था। वह अपनी मौसी के घर नहीं पहुंचा। ठेकमा से करीब 18 किलोमीटर दूर जिवली बाजार के पास शनिवार की सुबह सड़क किनारे पेड़ के नीचे उसका शव मिला। उसका पैर टूटा हुआ था। चेहरे और पीठ पर चोट के निशान थे। ...