फिरोजाबाद, दिसम्बर 17 -- शिकोहाबाद में शराब के नशे में अपनी मौसी के घर आया युवक छत से नीचे गिर पड़ा। जिससे युवक की कुछ ही देर में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बुधवार की रात रुकम पाल 38 पुत्र अनार सिंह, चतुर सिंह पुत्र राम रतन निवासीगण गढ़ ग्राम मोहम्मदपुर लुधपुरा थाना बसरेहार जिला इटावा अपनी मौसी अमरश्री पत्नी ओम प्रकाश निवासी ग्राम बुढ़रई के घर पर आए थे। जब दोनों अपनी मौसी के घर आए उस समय अत्यधिक शराब के नशे में थे। शराब के नशे में किसी तरह से चतुर सिंह उर्फ चतरे अपनी मौसी के घर की छत पर चला गया। 17 दिसंबर की रात नशे की हालत में छज्जे से गिर गया। छत से गिरने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोट आई। कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

हिं...