फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- थाना नागला खंगर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अपनी मौसी के घर पर गई एक युवती के साथ में मौसी के जेठ के लड़के ने छेड़छाड़ की। उनके साथ में एक अन्य लड़का भी छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने मौसी के बेटे पर छेड़छाड़ करने एवं जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना नगला खंगर क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह करीब तीन चार माह पहले अपनी मां के साथ अपनी मौसी के घर पर गई थी। इसी दौरान वहां पर मौसी के जेठ का लड़का गोलू पुत्र लाल बहादुर, अनिल पुत्र राज बहादुर ने मौसी के घर पर आकर उसके साथ छेडखानी की। वह उसके साथ में अश्लील बातें करते। युवती लोकलाज के भय से किसी से कुछ नहीं कह पाई तो दोनों आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने युवत...