बदायूं, फरवरी 13 -- मूसाझाग, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर आई नाबालिग दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। खेत से चारा लेकर लौटते समय रास्ते में मिले युवक पर जबरन पकड़कर सुनसान जगह ले जाने का आरोप है। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में बिसौली थाने के एक गांव की नाबालिग दलित किशोरी अपनी मौसी के घर आई हुई थी। वह अपनी छोटी मौसी की बहनों के साथ खेत पर पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थी। दोपहर के समय तीनों लड़कियां खेत से चारा लेकर वापस लौट रही थीं, तभी गांव का एक युवक रास्ते में मिल गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया और विरोध करने पर उसे व उसकी छोटी बहन को धमकाया। इसके बाद आरोपी किशोरी को जबरन पकड़कर जंगल की ओर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.