पूर्णिया, मार्च 16 -- खबर बिहार के पूर्णिया से है जहां मौसी की डांट से नाराज किशोर ने ऐसा फैसला लिया कि होली के मौके पर परिवार में कोहराम मच गया। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मधुबनी थाना के रहमत नगर मे शनिवार शाम की है। मृतक की पहचान नीरू कुमार (14) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। पुलिस ने भी दबाव नहीं दिया। बताया जा रहा है माता- पिता के निधन के बाद किशोर को उसकी मौसी पाल रही थी। शनिवार संध्या उसने एक बच्चे को धक्का दे दिया, जिससे बच्चा गिर गया था। ऐसा काम करने पर मौसी ने किशोर को डांट पिलाई। मौसी की डांट के बाद किशोर अपने कमरे चला गया। देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो उसकी मौसी उसे देखने गई थी। देखा कि किशोर फंदे से झूल रहा है। यह भी पढ़ें- होली में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.