अमरोहा, जनवरी 6 -- गजरौला, संवाददाता। दंपति पर फर्जी आधार कार्ड व अन्य प्रमाण पत्र बनवाकर अपनी भांजी को पुत्री बनाने का आरोप लगा है। मामले में कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के मझौला थाना क्षेत्र के मकान नंबर सी 68 सेक्टर 16 नया मुरादाबाद निवासी शैली सिंह पत्नी यशवीर सिंह की बहन ममता रानी की शादी गजरौला की मानसरोवर कालोनी निवासी श्यामवीर सिंह के साथ हुई है। शैली सिंह ने अपनी पुत्र कशिश को सात साल पहले अपनी बहन ममता के यहां गजरौला पढ़ने के लिए भेज दिया था। आरोप है कि ममता व उसके पति श्यामवीर सिंह ने कशिश का फर्जी आधार कार्ड व अन्य प्रमाण पत्र बनवा लिए। इसमें उन्होंने कशिश को अपनी पुत्री दर्शाया है। इसकी जानकारी होने पर शैली यहां पहुंची व कशिश को वापस मांगा तो दोनों ने इससे इनकार कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.