बेतिया, जून 22 -- बिहार के पश्चिम चंपारण में गैंगरेप के आठ दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है। घटना के दो साल बाद पॉक्सो कोर्ट का फैसला आया है। साल 2023 में बच्ची से के साथ इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता ने शनिवार को आठ अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सब को जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सजायाप्ता चिउटाहां थाने के कटहां निवासी कांतालाल महतो, मुन्ना कुमार, रवींद्र कुमार, जीवन शर्मा, सरदार कुमार, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार व विनोद कुमार हैं। सभी दोषियों पर कोर्ट ने 45-45 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने की हालत में सजा की अवधि बढ़ जाएगी। रेप एंड पॉक्सो एक्ट के अनन्य विशेष लोक अभियोजक जयशंकर तिवारी ने बताया कि घटना छह जून 2023 की है। नाबालिग लड़की अपने म...