वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी। लम्बी दूरी की ट्रेनों की लेटलतीफी में गुरुवार को कुछ हद तक कमी आई है। कैंट स्टेशन पर हावड़ा-देहरादून कुम्भ एक्सप्रेस 8.30 घंटे, दादर सेंट्रल-बलिया स्पेशल 7 घंटे, जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 5.45 घंटे देर से आई। दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस 4.45 घंटे, आनंद विहार-दरभंगा फेयर स्पेशल 3.45 घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस 2 घंटे और डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे तक लेट रहीं। उधर, बेगमपुरा एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट स्पेशल और हापा-नाहरलगुन फेयर स्पेशल ट्रेनें भी तय समय से लेट गुजरीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...